फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा कार्य में लापरवाही, 10 सचिवों को कड़ी चेतावनी

विज्ञापन
समीक्षा बैठक को संबोधित करते डीएम
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने रविवार को जिला पंचायत के सबागार में जिले में हो रहे मनरेगा कार्यों कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। इस दौरान विकास खंड नरायनपुर, पहाड़ी, पटेहरा कला, छानबे और राजगढ़ में कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर दस सचिवों को चेतावनी दी। कहा कि किए सचिव कार्यों में अपेक्षित सुधार लाएं अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गंगा हरीतिमा अभियान के तहत एक पेड़ लगाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत एक काम अवश्य चलता रहे जिससे ग्रामीणों को रोजगार मिल सके। तालाब की खुदाई, पौधरोपण, संयुक्त खातों का एकल में परिवर्तन, आधार फीडिंग और एबीपीएस कार्य में तेजी लाने का निर्देेश दिया। इन कार्यों में लापरवाही में दस सचिवों पर कड़ी नाराजगी जताई। डीएम ने विकास खंड पहाड़ी के सचिव गोविंद कुमार, राजेंद्र यादव, सुभाष सिंह यादव, पटेहरा के धीरज यादव, सुनील चतुर्वेदी, नसीरूद्दीन, छानबे के विनोद कुमार, अविनाश गुप्ता, राजगढ़ के विजय पाल मिश्र और विजय प्रताप को चेतावनी देते हुए सचेत किया कि मनरेगा, आवास की पूर्णता, 25 मानव दिवस और शौचालयों के निर्माण में प्रगति लाएं। डीसी मनरेगा अनय कुमार मिश्रा ने तालाब खुदाई, पौधरोपण आदि की जानकारी देते हुए कार्य के लिए प्रेरित किया। प्रभागीय वनाधिकारी ने पौधरोपण के बारे में जानकारी दी। जिला पंचायत राज अधिकारी बालेश धर द्विवेदी ने खुले में शौच मुक्त अभियान और शौचालय निर्माण के बारे में बताया। डीपीआरओ को निर्देश दिया कि आवश्यकतानुसार हैंडपंप का रिबोर और तत्काल टैंकों की खरीद करें। इस बैठक में डीडीओ मनोज कुमार राय, डीसी संजय कुमार पांडेय, बीडीओ सुनील तिवारी, सोहेल अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें