चील्ह(मिर्जापुर)। विकास खंड कोन के जगदीशपुर गांव के शारस्वत तिवारी पुत्र नरेश कुमार तिवारी ने नेशनल स्तर की स्केटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर गांव व जिले का मान बढ़ाया है।
साउथ पॉइंट पब्लिक स्कूल सोनीपत हरियाणा में स्कूल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एंड प्रमोशन फेडरेशन की तरफ से नेशनल स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें 22 अप्रैल को फाइनल प्रतियोगिता में शाश्वत तिवारी ने अंडर फोर्टीन मे गोल्ड मेडल प्राप्त किया मे एमैटो रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया इंटरनेशनल स्तर पर जितने के बाद बच्चो को इंटरनेशनल मे खेलने भेजते हैं। विजयी शाश्वत को आकाश रंगा तोमर आर्गनाईजर ने गोल्ड मेडल प्रदान किया। उसके कोच फैयाज खान ने अच्छे ढंग से उसको ट्रेनिंग देकर विजयी होने हेतु तैयार किया था। गोल्ड मेडल प्राप्त कर आगमन पर मंगलवार की रात रेलवे स्टेशन पर लोगो ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालो में राजेश तिवारी, श्याम सिंह, राकेश गुप्ता, हंसराज, अजीत सिंह, अजय, राकेश सिंह, रमाशंकर दुबे ,रिंकू तिवारी, ओमप्रकाश, सेराज अहमद, सुभाष यादव, त्रिभुवन कृष्ण कुमार आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया साथ ही गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया।