विदाई समारोह में उपस्थित पूर्व डीएम बिमल कुमार दुबे
मिर्जापुर। पूर्व जिलाधिकारी बिमल कुमार दूबे को नगर के महंत शिवाला स्थित फन सिटी हाल में रोटरी क्लब विंध्याचल की ओर से विदाई दी गई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, रोटरी क्लब विंध्याचल के अध्यक्ष संतोष गोयल ने पूर्व जिलाधिकारी की सराहना की। संचालन संजय सिंह गहरवार ने किया। इस दौरान रोटरी क्लब विंध्याचल की पूर्व अध्यक्ष नीलू सिंह, सचिव अमित सिंह, सुशील सिंह, मयंक गुप्ता, सुशील झुनझुनवाला आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में समारोह कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। एडीएम राजितराम प्रजापति, एसडीएम सदर अरविंद चौहान, एसडीएम लालगंज सुनील कुमार मिश्रा, एसडीएम मड़िहान सविता यादव, बीएसए प्रवीण कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, लल्लू तिवारी, लल्लू राम, रमेश तिवारी, नागेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार विकास भवन में भी समारोह आयोजित किया गया। जिसमें परियोजना निदेशक हरिचरण सिंह, संजय पांडेय, अनय मिश्रा, बालेश्वर धर द्विवेदी, रत्नाकर सिंह, शैलेश दूबे, संजय कुमार, रामचंद्र राम, भावना यादव, सुशील तिवारी, डीपी सिंह, घनश्याम गुप्ता आदि रहे।