मिर्जापुर। बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में शुक्रवार को संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने वाद-विवाद, भाषण, निबंध लेखन एवं चित्रकारी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। संभाषण प्रतियोगिता में पत्रकारिता की छात्रा आस्थादीप प्रथम एवं बीएससी कृषि के अभिनव विवेक को द्वितीय पुरस्कार मिला। वाद-विवाद प्रतियोगिता में बी.एस.सी. कृषि के अभिनव विवेक प्रथम, पत्रकारिता की आस्थादीप द्वितीय एवं इसी पाठ्यक्रम की श्रुति दुबे तृतीय स्थान रहीं।
कार्यक्रम के दौरान पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में टेक्सटाइल डिजाइन के आकाश गुप्ता प्रथम, समृद्धि द्वितीय और प्रशांत दुबे तृतीय स्थान रहे। वर्तमान प्ररिपेक्ष्य में देश में मूलभूत कर्तव्यों का प्रासंगिकता, हमारा मौलिक कर्तव्य और आज के संदर्भ मौलिक कर्तव्यों का प्रासंगिकता विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। चित्रकारी व पोस्टर पेटिंग प्रतियोगिता कर्तव्य, संभाषण, आज के संदर्भ में संवैधानिक मौलिक कर्तव्य विषय पर प्रतिभागियों ने चित्र बनाए। इन सभी प्रतियोगिताओं में राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। इसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। संविधान दिवस समारोह की समस्त प्रतियोगिताएं आचार्य प्रभारी, प्रो. आरपी शुक्ल की अध्यक्षता, प्रो. एसके स्वैन के दिशा निर्देशन एवं छात्र सलाहकार डॉ. अजय कुमार सिंह के संयोजन में र्हुइं। डॉ. कौस्तव चटर्जी, डॉ. कृष्णकांत, डॉ. नवीन कुमार ने प्रतियोगिताओं का समन्वयन किया। इस अवसर पर डॉ. आरएस मिश्र, डॉ. एमके. नंदी, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. रवींद्र प्रसाद, डॉ. सुभाष प्रताप सिंह, डॉ. आशीष लटारे, नरेन्द्र कुमार तिवारी, नवीन कुमार, डॉ. प्रियंका, विवेक मिश्रा, मंजु तिवारी, डॉ. सिराजद्दीन कुरैशी, डॉ. अनूप एम., डॉ. नरेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. संजय पांडेय, डॉ. अवधेश मिश्रा डॉ. अशोक कुमार यादव उपस्थित रहे।
बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में संविधान दिवस पर छात्रों ने भारत की संविधान की गरिमा को बनाए रखने की शपथ ली। प्रशासनिक भवन के समिति कक्ष में साढ़े तीन बजे छात्र, कर्मचारी, अधिकारी एवं शिक्षकों ने मूल कर्तव्यों को दोहराते हुए कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया। आचार्य प्रभारी प्रो. आरपी शुक्ल ने समस्त छात्रों कर्मचारियों, अधिकारी एवं शिक्षकों को शपथ दिलाई। संचालन एवं संयोजन छात्र सलाहकार डॉ. अजय कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो. एस. के. स्वैन, डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ. आरएस मिश्र, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. कौस्तव चटर्जी, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. त्रियुगी नाथ, डॉ प्रियंका, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. अश्वनी कुशवाहा, नरेन्द्र कुमार तिवारी, डॉ. शार्दूल, यशवंत सिंह, अजय कुमार , राजेश कुमार, विरेन्द्र कुमार सिंह, काजल वर्मा, कृष्णा, विशांत, विद्या संदीप, अरविन्द्र, कृष्णानंद, राजनाथ उपस्थित रहे।