फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉबकार्डधारकों को काम नहीं देने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विकास भवन सभागार में परियोजना निदेशक डा. हरिचरण सिंह की अध्यक्षता में मनरेगा कार्यों सहित विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान मनरेगा के तहत जॉब कार्डधारकों को कार्य नहीं देने पर नाराजगी जताया। साथ ही सभी जॉब कार्ड धारकों को आधार से लिंक कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

पीडी ने समीक्षा के दौरान पाया कि खंड विकास अधिकारियों द्वारा जॉब कार्डधारकों को कार्य देने में शिथिलता बरती जा रही है। जिस पर खंड विकास अधिकारियों को चेतावनी दिया। कहा कि लक्ष्य के अनुसार जाब कार्डधारकों को कार्य आवंटित करें। साथ इसके अलावा डैश बोर्ड, समय से भुगतान की समीक्षा भी किया। आयुक्त ग्राम्य विकास द्वारा दस जनवरी तक आधार कार्ड को एमआईएस फीडिंग कराना सुनिश्चित करेंगे। इसमें विकास खंड हलिया के 24 सौ से ज्यादा आधार और लालगंज के 14 सौ से ज्यादा आधार ब्लॉक पर फीडिंग बाकी है, जिस पर कड़ी नाराजगी जताया गया। साथ ही दस जनवरी के अंदर फीडिंग कराने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन लाभार्थियों को द्वितीय किश्त का भुगतान किया जा चुका है, उनका मनरेगा के तहत मस्टर रोल जारी करने का निर्देश दिया । इस दौरान डीसी मनरेगा अनय मिश्रा, डीसी एनआरएलएम संजय पांडेय ने कार्यो की समीक्षा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें