फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा बदेवरा नाथ का दर्शन को उमड़े श्रद्घालु

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिगना। पौष त्रयोदशी के प्रथम दिन प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर बाबा बदेवरा नाथ पर लगभग 50 हजार भक्तों ने बाबा का दर्शन पूजन किया। दूर दराज से आए भक्तों ने भगवान शंकर का दर्शन कर मन्नत मांगी। मेले में उमड़ी भीड़ को संभालन के लिए पुलिस व पीएसी तैनात रही। मेले में आए दर्शनार्थियों ने दर्शन पूजन के बाद जमकर खरीदारी की। इस अवसर पर मेले में तरह तरह की दुकानें सजी रही।
विज्ञापन

लगभग एक किमी क्षेत्र में फैले बाबा बदेवरा नाथ मेले में शुक्रवार को भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। भक्तों ने बाबा का दर्शन-पूजन के बाद मेले में लगी चाट, मिठाइयों की दूकानों में खरीददारी की। बच्चों ने दुकानों से अपने मन पसंद के खिलौने खरीदे। श्रद्घालुओं ने घर वापसी के दौरान जमकर खरीददारी की। सुरक्षा व्यवस्था में महिला आरक्षी समेत पुलिस व पीएसी बल मंदिर के अलावा मेला क्षेत्र में भ्रमण करती रही। मेला प्रबंधक जटाशंकर चतुर्वेदी द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से खोया पाया केंद्र बनाया गया था, जहां से मेले में खोने वाले लोगों को मिलाया जाता रहा। मेला क्षेत्र में प्रसाद, मालाफूल, फल, मिष्ठान, धार्मिक पुस्तकों के अलावा खिलौने मिट्टी के बर्तन, घरेलू सामानों तथा सौंदर्य प्रसाधन की दुकानें लगी रही। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला भी रहा। मेले की व्यवस्था में ग्राम प्रधान जटाशंकर चौबे, बबलू चौबे, राकेश शुक्ला एवं गांव के नव युवक लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें