फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत दर बढ़ाने का फैसला वापस ले सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। भरतीय किसान सेना ने समस्याओं को लेकर गुरूवार को जिलाधिकारी को पत्रक दिया। पत्रक में किसानों की समस्याओं को दूर करने व प्रदेश सरकार से बिजली की दरों में की गई बढ़ात्तरी को वापस लेने की मांग की। साथ ही जिले को सूखा घोषित करने की मांग भी की।
विज्ञापन

पत्रक में कहा कि किसान कई वर्षों से दैवीय आपदा, सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि के कारण आर्थिक रूप से कमजोर हो रहे हैं। बिजली की कटौती से किसानों की फसलें बर्बाद हो जा रही हैं। इसके बावजूद उत्तर प्रदेश सरकार ने बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी करके किसानों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। पत्रक में भारतीय किसान सेना ने किसानों की समस्याओें को दूर करने के लिए चार सूत्री मांग किया है। इसमें धान क्रय केंद्र पर किसानों का धान न खरीद कर दलालों के माध्यम से धान खरीदा जा रहा है, जिससे किसान परेशान हो रहे हैं। कहा कि केंद्र पर किसानों की पूरी धान क्रय करने की व्यवस्था की जाय। इस वर्ष कम वर्षा होने के कारण फसलें सूख गई हैं। अधिकांश रबी की बुआई नही हो पाई है। ऐसी स्थिति में जिले को सूखा घोषित किया जाय। किसानों को 18 घंटे बिजली अनवरत दी जाय। प्रदेश सरकार बढ़ी दरों को तत्काल वापस ले आदि मांगे शामिल रहीं। पत्रक सौंपने वालों में रामराज सिंह पटेल, वंश बहादुर सिंह, सुरेंद्र सिंह पटेल, अली जामिन खां, लालमणि सिंह, मुन्ना सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें