फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मबल ही महिलाओं का रक्षा कवच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लालगंज। महिला सुरक्षा सप्ताह के तहत लालगंज स्थित श्रीमती इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज व बापू उपरौध इंटर कॉलेज में गोष्ठी हुई। गोष्ठी में डा. लक्ष्मी यादव ने कहा कि महिलाओं का आत्मबल ही कवच है। वे इसके बल पर ही काली व दुर्गा स्वरूप हुईं।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि पुलिस विभाग छात्राओं को विभिन्न नियमों की जानकारी दी जा रही है। इससे वे मजबूत होंगी। गोष्ठी में बताया कि आज देश में महिला सुरक्षा के लिए बहुत से नियम लागू है। थानाध्यक्ष प्रमोद यादव ने बताया कि महिलाओं के सुरक्षा के लिए टोल फ्री 1090 हेल्पलाइन चालू किया गया है। यह 24 घंटे सेवा उपलब्ध है। डा. गौरव त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस नारी सुरक्षा के प्रति सावधान है। डा. नूर फातिमा ने कहा कि कानून से महिलाओं को मजबूती मिली है। डा. अखिलेश सिंह ने कहा कि महिलाओं की मजबूती से ही समाज मजबूत होगा। इस अवसर डा. विंध्याचल यादव, डा. हरिओम, शमला पटेल, सुशील दूबे, बालकृष्ण मौर्य आदि शामिल रहे। इसके बाद बापू उपरौध इंटर कॉलेज में महिला सुरक्षा सप्ताह के तहत कार्यक्रम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें