फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे तक जाम रहा राष्ट्रीय राजमार्ग सात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ड्रमंडगंज। कटनी से पाउडर लोड कर गुवाहाटी जा रहा एक ट्रक शुक्रवार को ड्रमंडगंज घाटी में गड्ढों में फंसने से अनियंत्रित होकर दस फीट गहरे खाई में गिरने तथा बड़का मोड़ के पास ट्रक खराब होने से मिर्जापुर-रीवा मार्ग 24 घंटे तक जाम रहा। लगभग 35 किलोमीटर तक लगे वाहनों की लंबी लाइनों में फंसे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गुुरूवार को एक ट्रक कटनी से पाउडर लोड कर गुवाहाटी जा रहा था। जैसे ही राष्ट्रीय राज मार्ग सात के ड्रमंडगंज घाटी में पहुंचा कि बड़का मोड़ के पास गड्ढे में फंसने से अनियंत्रित हो गया और लगभग दस फीट गहरे खाई में गिर गया। हादसे में चालक राजेश शर्मा निवासी हनुमना घायल हो गया। उसे स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। खाई में गिरे ट्रक को निकालने की तैयारी की जा रही थी कि इंदौर से दवा लेकर बनारस आ रहा एक अन्य ट्रक बड़का मोड़ के पास क्षतिग्रस्त हो कर सड़क के गड्ढे में फंस गया। इससे उसका गुल्ला टूट गया। बीच सड़क पर ट्रक बिगड़ने के कारण सड़क पर जाम लग गया। देखते ही देखते ही वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बनारस से इंदौर, सीधी से इलाहाबाद, कटनी से बनारस सहित अन्य स्थानों पर जा रही सैंकड़ों ट्रक बस तथा छोटी गाड़िया जाम में फंसी रही। अमिला नाला से महेशपुर लगभग 35 किलोमीटर तक जाम लगा रहा, लगभग 22 घंटे बाद चौकी प्रभारी ड्रमंडगंज कृष्णानंद राय ने एक ओर से जाम खुलवाया लेकिन कुछ घंटे बाद फिर जाम लग गया। आए दिन घाटी में लग रहे जाम के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। इसको लेेकर वाहन चालकों ने नाराजगी जताई। कहा कि सरकार व संबंधित विभाग टैक्स वसूलने से पीछे नहीं हट रहे हैं, लेकिन जब वसूले गए रोड टैक्स के बदले अच्छी सड़क की सुविधा देने की बात आती है तो सरकार पिछली सरकार की कमियों को गिनाते हुए अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ ले रही है। सरकार ऐसा अपनी कमियों को छिपाने के लिए ऐसा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें