फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं में अनियमितता को लेकर माले ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में स्थित नरायनपुर ब्लॉक मुख्यालय पर भाकपा (माले) कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक से संचालित योजनाओं में अनियमितता बरते जाने से क्षुब्ध होकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया। माले कार्यकर्ताओं का कहना है कि ममोलापुर, रेहिया, दयालपुर, कैलहट सहित दर्जन भर गांवों में तमाम अपात्रों को आवास आवंटित कर दिया गया है, तमाम पात्रों का शौचालय नही बनाया गया अपात्रों का बना दिया गया, मनरेगा मजदूरों को मजदूरी नहीं दी गई, गांव के मजदूरों का श्रम विभाग में पंजीकरण भी अभी तक नही हुआ।कार्यकर्ताओं ने सभी मामलों में जांच करा कर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही के लिए अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन में ओमप्रकाश भारती, राजकुमार पटेल, ओमप्रकाश पटेल, मुराहू, चन्द्रशेखर, जनमेजर, रामदास, यशोदा, चम्पा आदि प्रमुख शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें