फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीति मिस व सैफ मिस्टर फ्रेशर चुने गए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। भरुहना स्थित घनश्याम बिनानी एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज में एमबीए प्रथम वर्ष के छात्रों का फ्रेशर पार्टी आयोजित किया गया। जिसमें बीबीए तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने फ्रेशर पार्टी के माध्यम से नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। एमबीए प्रथम सेमेस्टर की प्रीति पाल मिस फ्रेशर, सैफ अहमद मिस्टर फ्रेशर चुने गए। वहीं बीबीए प्रथम सेमेस्टर के अमन कसेरा मिस्टर फ्रेशर और दिव्या मिस फ्रेशर चुनी गई।
विज्ञापन

संस्थान के सीनियर छात्र-छात्राओं ने इस संस्थान की शिक्षण व्यवस्था गुणवत्ता, व्यक्तित्व विकास के अनेक पहलुओं का आगाज किया। निदेशिका प्रो. जीशान अमीर ने स्वागत समारोह के दौरान नवे प्रवेशित छात्रों को बताया कि व्यवसायिक शिक्षा में शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण के उपरांत सीनियर छात्रों द्वारा बताए गए मार्गो पर चलने की आवश्यकता होती है। इसके बाद ही छात्रों का मनोबल, बौद्घिक विकास, व्यक्तित्व विकास की प्रेरणा मिलती है। आयोजन में शुभम, धनंजय, शिवम, विशाल, प्रवीण, विवेक, निधि, प्रिया, दीक्षा, शिवम चौरसिया, सौम्या, जूही अग्रवाल, शिवानी की प्रस्तुति सराहनीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें