फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम से मंत्रमुग्ध हुए दर्शनार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल स्थित विंध्य विद्यापीठ इंटर कॉलेज के मैदान में जिला प्रशासन के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रोडवेज परिसर में हस्तशिल्प मेला आयोजित किया गया। शुभारंभ नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, डीएम विमल कुमार दूबे, एसपी आशीष तिवारी ने मां के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी पर अंत्योदय मेले में दर्शनार्थियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

नगर विधायक ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम दर्शनार्थियों के मनोरंजन के साथ ही साथ उनके रुकने व रात्रि विश्राम की व्यवस्था है, जिससे यात्रियों को परेशानी नहीं होने पाये। जिला प्रशासन द्वारा मेला क्षेत्र सहित सांस्कृतिक पंडाल के पास सस्ते दर 10 रुपया में भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। डीएम ने बताया कि यात्रियों को किसी प्रकार की कठिनाई नही होने पाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक पंडाल का मुख्य उद्देश्य है कि जो यात्री दूर दराज से आ रहे हैं, कलाकारों द्वारा उनका मनोरंजन व वर्तमान सरकार की उपब्धियों व योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी जा रही है। एसपी ने बताया कि यात्री घाटों पर स्नान करते समय बैरीकेडिंग के अंदर ही स्नान करें। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वामी गोविन्दा आश्रम बालिका इंटर कॉलेज पैडापुर के छा़त्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके बाद सूचना विभाग लखनऊ के पंजीकृत कलाकार विद्यासागर प्रेमी, बद्री कवि व राजाराम यादव व उनके दल द्वारा देवी गीत व लोकगीत सुना कर लोगों को भाव विभोर किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजय श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर एडीएम विजय बहादुर, नगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप मिश्र, अपर जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, डीएसओ एके सिंह, बालेशधर द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें