मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत जिला मिशन प्रबंधन इकाई द्वारा सम्मान दिवस कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। जिसमें नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा और भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वालेे कर्मचारियों केे सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में स्वयं सहायता समूहों का अहम रोल है, इससे महिलाएं आत्म निर्भर बन रही हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं स्वागत गान के साथ किया गया। उपायुक्त स्वत: रोजगार संजय पांडेय ने योजना के उददेश्यों, लक्ष्यों आदि की जानकारी दिया। बताया कि जिले में 2436 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया हैं, साथ ही 2025 समूहों का रिवॉल्विंग फंड की धनराशि प्रदान की जा चुकी है। मिशन से 127 ग्राम संगठनों का गठन हो चुका है। कार्यक्रम में इंटेसिव विकास खंड छानबे एवं सिटी से समूह सदस्य खैरुनिशा, अर्चना देवी, संतोषी देवी, राजकुमारी आदि द्वारा अपनी कहानी बताया गया। सम्मान दिवस में इंटेसिव विकास खंड छानबे एवं सिटी से चयनित उत्कृष्ट स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन, संकुल स्तरीय संघ, समूह सखी, ब्लॉक रिसोर्स पर्सन व क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले बैंकर्स, कर्मचारियों को स्मृति चिंह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। परियोजना निदेशक हरिचरण सिंह आयुक्त, ग्राम्य विकास, लखनऊ के निर्देश एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त श्रम रोजगार अनन्य कुमार, डीडीओ मनोज राय ने विचार व्यक्त किया। इस दौरान जिला प्रबंधक रवि दुबे, दशरथ मिश्रा, ब्लॉक एंकर पर्सन शिखा वर्मा, विनोद कुमार, टीम लीडर प्रदीप केशरवानी आदि मौजूद रहे।