फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में तीन सौ मरीजों का किया गया परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। श्री अग्रवाल सेवा समिति की ओर से रविवार को जोड़-प्रत्यारोपण परामर्श शिविर नगर के तुलसी चौक स्थित तुलसी भवन में आयोजित किया गया। शिविर में आए करीब तीन सौ मरीजों का परीक्षण अहमदाबाद से आए डॉ. अमित रिहारिया व जबलपुर से आए डॉ. अतुल सिंह व उनके सहयोगियों द्वारा किया गया। परीक्षण के उपरांत मरीजों को आवश्यक परामर्श भी दिया गया।
विज्ञापन

इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी व संतोष गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर का संचालन समिति के मंत्री आनंद अग्रवाल ने किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, राहुल गर्ग, पीयूष अग्रवाल, चंद्र प्रकाश, श्रीप्रकाश अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, श्रीप्रकाश, राजेश सिंघानियां, राजेंद्र अग्रवाल, रविंद्र कुमार अग्रवाल, ध्रुव अग्रवाल, आनंद पकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें