हलिया। विकास खंड मुख्यालय पर दो सप्ताह से बीडीओ के साथ ही सहायक विकास अधिकारी ने डेरा डाला हुआ है। अधिकारियों के मौजूदगी से विभिन्न ग्राम पंचायत में तैनात ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारियों में खलबली है। सुबह बैठक के साथ ही गांवों के निरीक्षण किया जा रहा है।
बताते चलें कि विकास कार्यों ग्राम पंचायतों में कहीं सचिवों तो कहीं पर लाभार्थियों की लापरवाही के चलते तमाम विकास योजनाएं पिछड़ी हुई हैं। प्रधानमंत्री की प्राथमिकता वाले पीएम आवासों की प्रगति भी फिसड्डी चल रहा है। जिसके कारण जिले की बैठकों में तैनात अधिकारियों को भी शर्मसार होना पड़ रहा है। इधर दो दिनों से नोडल अधिकारी भी जमें हुए हैं। सीडीओ के तमाम निर्देश और कई ब्लाकों के बीडीओ से लेकर सचिवों के द्वारा संभाले गए कमान के बावजूद विकास कार्यो में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इधर दो दिन से जिले में जमें नोडल अधिकारी को लेकर विकास खंड में कमियां न रह जाएं अधिकारी युद्घस्तर से जुटे हुए हैं। परेशानी उन सचिवों की देखी जा रही है जिनका प्रतिदिन जिला मुख्यालय से आना व जाना होता है। सोमवार को बीडीओ नंदलाल कुमार व एडीओ पंचायत रमेश उपाध्याय महोखर गांव का दौरा कर विकास कार्यों पर नजर रखी। मात्र मिले एक अधूरे पीएम आवास को शीघ्र पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए।