मिर्जापुर। नगर के पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय में सोमवार को मुख्य अतिथि आयुक्त आनंद कुमार सिंह ने सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया। इस दौरान ओवरलोडिग, ओवरस्पीडिग न करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करने सहित सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
आयुक्त आनंद कुमार सिंह ने कहाकि सख़्ती से यातायात नियमों को लागू करने, स्कूली बच्चों मे जागरूकता उत्पन्न करने, चालकों के कार्य के घण्टे निर्धारित करने व नियमित रूप से सड़क सुरक्षा से संबंधित गुणात्मक प्रवर्तन किया जाए। कहाकि पुलिस विभाग ब्लैक स्पाट का चयन कर परिवहन विभाग को सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। डीएम अनुराग पटेल ने कहाकि सभी लोग यातायात नियमों का पालन कर सड़क सुरक्षा को सप्ताह का उपयोगी बना सकते है। एआरटीओ अल्का शुक्ला ने सीटबेल्ट, हेल्मेट का प्रयोग, ओवरलोडिग, ओवरस्पीडिग न करने, नशे की हालत मे वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करने सहित सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दिया। इस दौरान पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित अपने विभागीय भूमिका के बारे में जानकारी दिया। इस दौरान भदोही एवं सोनभद्र, मिर्जापुर के सीडीओ, संयुक्त निदेशक चिकित्सा, अधिशासी अभियन्ता पी डब्ल्यू डी, डीआईओएस अधिकारी, ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारी, मोटर वाहन डीलर, मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल के प्रतिनिधि एवं आरटीओ प्रवर्तन ओ पी सिंह, एआरटीओ प्रशासन अलका शुक्ला, यात्रीकर अधिकारी राम सागर, आरआई ओपी सिंह आदि मौजूद रहे।