फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी के साथ पड़े पानी के छीटे,

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर/अहरौरा। रविवार को देर शाम जिले के कई हिस्सों में आंधी संग बारिश हुई। दिन में तेज धूप के बीच दोपहर बाद आसमान में उठे बादल देर शाम तक आसमान में छा गए। शाम ढलने के साथ ही मौसम बदलने लगा।
विज्ञापन

लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय बाजार में सायंकाल आई आंधी पानी से जाम लग गया। सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस जाम खुलवाने में लगी रही। राजमार्ग सात पर नियमित जाम लग रहा है।
अहरौरा संवाददाता के अनुसार इन दिनों भीषण गर्मी के दौरान पश्चिमी हवा चलने के कारण तेजी से लू का प्रकोप बढ़ गया है। इस बीच थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर रविवार को लू लगने से तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर में क्षेत्र के पट्टीकला निवासी भोला (58) अपने घर के बाहर काम कर रहे थे, तभी उन्हें लू लग गई। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दूसरी घटना में सहुआइन का गोला निवासी इंद्रजीत (65) मिर्जापुर में कचहरी के काम से जा रहे थे। वह चुनार के समीप पहुंचे कि उन्हें लू लग गई। बस चालक ने उन्हें मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान रात में उनकी मौत हो गई। इसी तरह से गोला पांडेजी निवासिनी भागवानी (80) दोपहर में आंगन में सोई थी। इस दौरान उन्हें लू लग गई। परिजन उन्हें निजी चिकित्सालय ले गए। जहां उनकी मौत हो गई। इस बाबत सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि इस घटना की जानकारी नहीं है। जानकारी कराकर आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें