फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी ट्रैक्टर में घुसी कार, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजगढ़। राजगढ़-चुनार मार्ग पर सेमरी गांव के सामने खड़ी ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्राली में शनिवार की देर रात चुनार की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार पीछे से जा घुसी। भीषण हादसे में कार के परखचे उड़ गए। कार में सवार महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और उसमें बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के सेमरी गांव के पूर्व प्रधान तीजा सिंह के घर के सामने सड़क किनारे ईंट लदा ट्रैक्टर-ट्राली खड़ा था। शनिवार की देर रात चुनार की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रैक्टर में जा भिड़ी। भिड़ंत के दौरान बाद तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कार में आगे बैठी 50 वर्षीय निर्माला देवी पत्नी अशोक कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्र के पटेल नगर बाजार निवासी कार चालक 28 वर्षीय नवीन कुमार सिंह पुत्र अशोक कुमार सिंह, 26 वर्षीय नम्रता सिंह पुत्री अशोक सिंह, नम्रता का आठ वर्षीय पुत्र क्षितिज भी घायल हो गया। कार से सभी लोग क्षितिज के इलाज के लिए वाराणसी गए थे। वहां से दवा लेकर वापस लौट रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी राजगढ़ ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर तीनों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें