फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिकता से हो अनुसूचित जाति जनजाति लोगों की समस्याओं का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग की प्रदेश उपाध्यक्ष अनुश्रिया विक ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अनुसूचित जाति/जनजाति समुदाय के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। किसी भी स्तर पर उत्पीड़न की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वे अपने जनपद भ्रमण के दौरान मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की उपस्थिति में जनपद के कोने-कोने से आये अनुसूचित जाति/जनजाति के लोगो की समस्याओं को सुन रही थी।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान अधिकांश मामले जाति प्रमाण पत्र न बनाये जाने तथा जाति प्रमाण बनाये जाने के बाद बिना कोई कारण बताये निरस्त कर देने के आए। जिस पर जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने उनको आश्वस्त किया कि ऐसे मामलों की जांच अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी की संयुक्त टीम के द्वारा कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के द्वारा निरस्तीकरण का कारण रिपोर्ट में लिखित रूप में उपलब्ध कराना होगा। कुछ फरियादियों के द्वारा यह भी कहा गया कि जाति प्रमाण पत्र के लिये दिये गए आवेदनों पर संबंधित लेखपालों के द्वारा समय से रिपोर्ट न लगाने के कारण काफी परेशानी होती है, जिस पर डीएम ने कहा कि आवेदनों का समय से निस्तारण कराया जाएगा। इस अवसर पर कई लोगों के द्वारा स्कूलों में छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति न मिलने की शिकायत की गई। इस पर उपाध्यक्ष ने कहा कि यह शासन स्तर से सीधे लाभार्थी के खाते में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें