मड़िहान/अहरौरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के लालापुर गांव में मंगलवार की सुबह बोलेरो की टक्कर से एक बालिका और अहरौरा थाना क्षेत्र बाराडीह गांव के पास डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।
जिले के शाहगंज नेवारी गांव स्थित मौसी के घर से प्रतिभा अपने दादा विजय बहादुर के साथ घर के लिए वापस लौट रही थी। अपने गांव लालपुर के सामने बस से उतरकर सड़क पार करने लगी तभी अचानक बोलेरो की चपेट में आ गई। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान में भर्ती कराया गया। पुलिस टक्कर मारने वाले बोलेरो की तलाश में जुट गई। दूसरी घटना अहरौरा थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव के पास हुई। सोनभद्र के सुकृत पुलिस चौकी के तकिया गांव निवासी 22 वर्षीय जितेंद्र पटेल अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से मंगलवार को वाराणसी से घर की ओर वापस लौट रहे थे।