फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्र का प्रमाण पत्र मिलने के बाद हुई जुड़वा बहनो की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव में बड़ी बहन की शिकायत पर जांच करने पहुंचे बाल संरक्षण अधिकारी ने सोमवार की रात में उम्र का प्रमाण पत्र मिलने के बाद जुड़वा बहनों की शादी की अनुमति दी। उसके बाद दोनों बहनों का धूमधाम से विवाह हुआ।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी एक किसान ने अपनी दो जुड़वा बहनों की शादी तय की थी। 10 जून को शादी होनी थी। उससे पहले आठ जून को बड़ी पुत्री ने पिता के खिलाफ थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उसके पिता उसकी दोनों नाबालिग बहनों की शादी करा रहे हैं। नाबालिग की शादी की शिकायत पर हलिया पुलिस ने बाल संरक्षण अधिकारी को सूचना दिया। सूचना पर बाल संरक्षण अधिकारी डा. रमेश अपनी टीम के साथ सोमवार को गांव में पहुंचे। इस दौरान उम्र निर्धारण करने वाले अभिलेखों को मांगा। काफी मशक्कत के बाद कक्षा आठ के सर्टिफिकेट के आधार पर उनकी उम्र 18 वर्ष तीन माह पाई गई। इसके आधार पर अधिकारियों ने देर रात पिता को बेटियों की शादी की अनुमति दी। टीम के साथ हलिया पुलिस भी साथ गई थी। टीम में बाल संरक्षण अधिकारी डा. रमेश के साथ प्रियंका तिवारी, सत्येंद्र अग्रहरी, प्रियंका श्रीवास्तव, पंचम, हलिया थाना प्रभारी छोटक यादव, एसआई रामज्ञान यादव आदि रहे। थाना प्रभारी हलिया छोटक यादव ने बताया कि कक्षा आठ के सर्टिफिकेट में दोनों बेटियां बालिग पाई गई। इसके बाद शादी करने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें