मिर्जापुर। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीवी रामाशस्त्री ने शनिवार को चंदईपुर स्थित डीआईजी कैंप कार्यालय पर अपराध और कानून व्यवस्था की जानकारी ली। विंध्याचल मंडल के तीनों एसपी के साथ बैठक कर समीक्षा की। बैठक में लंबित मामलों के निस्तारण के साथ ही कांवर यात्रा की तैयारियों के बारे में चर्चा की।
बैठक में में एडीजी जोन वाराणसी ने 26 बिंदुओं की सूचनाओं के संबंध में, अनावरण के लिए शेष अभियोग, विवेचनाओं के निस्तारण में गुणवत्ता, साइबर अपराध के लंबित विवेचनाओं, सीसीटीएनएस, यूपी 100 डायल में नियुक्त कर्मचारियों को पुरस्कृत किए जाने, टाप 15 अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में जाना। साथ ही वर्ष 2019-20 के बजट व चुनाव में आवंटित बजट, पाक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत मुकदमे, लंबित जांच, नक्सली गतिविधियों, जेल में बंद नक्सलियों की जमानत, सजा काट कर रिहा होकर बार ए आए नक्सलियों के बारे में जानकारी लिया। सावन मास में कांवर यात्रा की तैयारियों के बारे में जानकारी लिया। बैठक में डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव, एसपी भदोही राजेश एस, एसपी सोनभद्र सलमान ताज पाजिल, प्रभारी एसपी मिर्जापुर प्रकाश स्वरूप पांडेय आदि रहे।