फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर पहले से डंप गेहूं किसानों के परेशानी का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। छानबे क्षेत्र में गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं रखने की जगह न होने से किसानों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है। इस समय गैपुरा के भटेवरा स्थित क्रय केंद्र पर दस हजार क्विंटल गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। आए दिन मौसम का मिजाज बिगड़ रहा है यदि ऐसे में बरसात हो गई तो खुले में रखे गेहूं भींगने का खतरा बना हुआ है। हल्की बरसात में भी गेहूं बर्बाद हो सकता है।
विज्ञापन

क्रय केंद्र प्रभारी राम कृष्ण दुबे ने बताया कि अब तक 262 किसानो से 14 हजार 2 सौ क्विंटल गेहूं खरीद की गई है। दो दर्जन से अधिक किसानों का पहले से ही नंबर लगा हुआ है। पहले से ही खरीदकर पड़े गेहूं का उठान न होने के कारण खरीद में व्यवधान पैदा हो रहा है। इसी तरह नौगांव, बौडई, गौरा, कोलेपुर व बिहसडा आदि स्थानों पर भी गेहूं डंप पड़ा हुआ है। हाट गोदाम क्रय केंद्र पर शुक्रवार को चडेरुचौकठा के गौरी शंकर शुक्ल, गोनौरा के रजयभान सिंह, अकोढी के सर्वेश मिश्र, महुआरी के अरविंद कुमार पांडेय गेहूं लेकर तौल कराने पहुंचे, लेकिन गेहूं रखने अभाव में खरीद नहीं हो पाई। किसान चिलचिलाती धूप में जगह बनाने के इंतजार में घंटो खड़े रहे। केंद्र प्रभारी ने कहा कि तौल आदि करने में कोई परेशानी नहीं है यदि परेशानी तो स्थान की। कहा गेहूं खरीद भी ली जाए तो फिर रखेंगे कहा यह समस्या बनी हुई है। किसानों ने सिर्फ जगह की ही समस्या है। किसानों ने जिलाधिकारी से हाट शाखाओं से पहले से ही खरीदे गए गेहूं हटवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें