फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख 81 हजार को मिला पीएम किसान सम्मान का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। देश में नई सरकार के गठन के बाद किसानों को पीएम किसान सम्मान का लाभ मिलेन की उम्मीद जगी है। हालांकि अभी तक इस योजना में जिले के एक लाख 81 हजार नौ सौ 56 किसानों को लाभ मिला है। जबकि जनपद में दो लाख 87 हजार किसान पंजीकृत हैं।
पीएम किसान सम्मान योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की धनराशि तीन समान किस्तों में उनके खाते में अंतरित की जानी थी। इसके लिए जिले के किसानों को पात्रता के अनुसार चिन्हित कर उनका तहसीलवार पंजीकरण कराया गया। उस के बाद चुनाव के पूर्व ही अधिकांश किसानों के खाते में सम्मान राशि की पहली किस्त दो हजार रुपये अंतरित कर दी गई। इसमें सबसे अधिक किसान चुनार तहसील क्षेत्र में एक लाख दस हजार 42 रहे। उसमें पंजीकरण 82 हजार छह सौ 26 का ही हुआ। उसके बाद सदर तहसील रहा। इस तहसील में एक लाख तीन हजार चार सौ 70 किसानों को चिह्नित किया गया लेकिन पंजीकरण एक लाख तीन हजार दो सौ 66 का हुआ। इसी प्रकार लालगंज में 71 हजार नौ सौ 61 किसानों के सापेक्ष 58 हजार दो सौ 67 का पंजीकरण या फिडिंग हुआ। इसी प्रकार मड़िहान में 46 हजार छह सौ छह के सापेक्ष 39 हजार छह सौ छह की फिडिंग की गई। इस प्रकार पंजीकृत दो लाख 87 हजार किसानों में से एक लाख 81 हजार किसानों को पीएम किसान सम्मान योजना की पहली किस्त भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

इनसेट
किसान लगा रहे कृषि विभाग का चक्कर
मिर्जापुर। नई सरकार के गठन के बाद अब वे किसान भी कृषि विभाग का चक्कर लगा रहे हैं जो पहली बार किसी कारण से पंजीकरण नहीं करा सके अथवा जिनका नाम इस योजना में शामिल नहीं किया जा सका था। इस बार तो यह कहा जा रहा है कि सभी प्रकार के किसानों को इस योजना के दायरे में लाया जाएगा। यही कारण है कि नित्य ही चार- पांच किसान कृषि विभाग का चक्कर काटते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
किसान सम्मान योजना की पहली किस्त दो हजार रुपये तो पंजीकरण के अनुसार सभी किसानों के खातें में ट्रांसफर हो गई है। अभी इसके बाद से पंजीकरण का कोई आदेश नहीं आया है।
- एके उपाध्याय, कृषि उप निदेशक, विंध्याचल मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें