फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के कौड़ियरा गांव में बुधवार की शाम को रोडवेज बस और बोलेरो में आमने-सामने टक्कर हो गई। किसी तरह घायलों को मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान घायल प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक संजय की मौत हो गई। चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पीछे से बोलेरो में भिड़कर दो बाइक सवार भी घायल हो गए।
विज्ञापन

चील्ह थाना क्षेत्र के मवैया गांव निवासी पप्पू सोनकर की पुत्री मनीषा की दो जून को शादी के बाद विदाई कर दी गई थी। परिवार के लोग तीन वाहनों से उसकी विदाई कराने के लिए जिगना थाना क्षेत्र के दुगौली गांव गए थे। शाम को सभी लोग विदाई कराकर घर लौट रहे थे। मनीषा समेत एक अन्य गाड़ी आगे निकल गई थी। तीसरी गाड़ी पीछे थी। जिसकी विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के कौड़ियरा गांव के पास सामने से आ रही रोडवेज बस से टक्कर हो गई। इससे बोलेरो के परखचे उड़ गए। बोलेरो में सवार सभी छह घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहन से मंडलीय अस्पताल भेजा गया। जहां उपचार के दौरान डाक्टर ने संजय (25) को मृत घोषित कर दिया। घायल नंदलाल (25) , मनोज सोनकर (22), दीपक सोनकर (35) और चालक किसन (30) को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। सोमरु (22) को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में बोलेरो के पीछे चल रहे बाइक सवार अशोक कुमार (38) व प्रभात कुमार (30) निवासी रायपुर भी टकराकर घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए पीएचसी सरोई में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें