फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी गति से हो रहा है नरायनपुर ब्लाक में मनरेगा का काम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चुनार। नरायनपुर ब्लाक के सभागार में शुक्रवार को ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी संग बैठक में मनरेगा के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में ग्राम सभाओं में कराये जाने वाले कार्य की धीमी गति में तेजी लाने व प्रगति शून्य ग्राम सभाओं में कार्य शुरू कराये जाने के लिए विचार किया गया।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि मनरेगा के तहत तमाम ग्राम सभाओं में लक्ष्य का 30 प्रतिशत भी काम नहीं हुआ है जिसके कारण यह सबसे पिछड़े ब्लाक की श्रेणी में आ गया है। उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों व सेक्रेटरी से कहा कि वह कार्य में तेजी लाये और हर हाल में 15 जून तक आधे अधूरे कार्य को पूरा करा लें। यदि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बरती गयी तो ग्राम सभाओं के वित्तीय अधिकार 95 जी के तहत समाप्त कर दी जाएगी और कार्य संचालन के लिए एक टीम गठित कर दी जाएगी। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि मनरेगा के तहत रोड़, नाला, नाली तालाबों की खुदाई, तालाबों का गहरीकरण पौधरोपण सहित कुल दो सौ 60 कार्य ग्राम सभाओं में करा सकते हैं जिसके लिए बजट की कमी नहीं है। बैठक में दौरान कुछ प्रधानों ने यह शिकायत किया कि पिछले साल जून का पैसा अभी आया है । बगही के ग्राम प्रधान ने कहा कि मनरेगा बैठक की सूचना श्रमिकों को नही दी जाती है जिससे श्रमिक अपनी समस्याओं को सामने नही रख पाता, आगे से उन्हें भी सूचना उपलब्ध कराने की बात कही। ग्राम प्रधानों ने पौधों को सुरक्षित रखने के लिए ग्राम सभाओं में पौधारोपड के बाद टी गार्ड लगाने का बैठक में सुझाव दिया। बैठक में प्रधानों ने अपनी समस्याओं को भी खंड विकास अधिकारी के सामने रखा। बैठक में राजेश सिंह, महेन्द्र प्रताप, विमलेश कुमार, अशोक सिंह, सभापति, संजय सिंह, प्रधान व जेई एमआई सत्येन्द्र कुमार श्रीवास्तव, एडीओ आईएसबी रविंद्र कुमार, लेखाकार श्यामू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें