फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में स्नान करते समय मजदूर डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र के बरैनी घाट पर गंगा स्नान करने गया मशीन आपरेटर प्रदीप कुमार (30) गुरुवार की सुबह डूब गया। वह गंगा किनारे बिजली का टावर लगाने वाली कंपनी में काम कर रहा था और साथियों के साथ स्नान करने गया था। उसके साथ स्नान करने आए उसके साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, पर असफल रहे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर खोजबीन में जुट गई। देर शाम तक जाल डालकर खोजबीन की गई, पर मजदूर का कुछ भी पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

पावर कार्पोरेशन भारत सरकार की संस्थान पीजीसीआईएल इंडिया लिमिटेड की ओर से आर्च आरकेटेक प्राइवेट लिमिटेड की ओर से गंगा किनारे टावर फाइल फाउंडेशन तैयार की कराया जा रहा है। टावर लगाने के लिए खुदाई का काम मजदूर कर रहे है। कंपनी में मशीन आपरेटर 30 वर्षीय प्रदीप कुमार उर्फ लल्ला चौहान पुत्र बलवीर सिंह निवासी पेहना थाना मदनपुरा जिला शाहजहांपुर अपने साथी धीरज, अनु, राजू सिंह, कल्लू सिंह चौहान, रवि सिंह, अजय चौहान के साथ प्रतिदिन की भांति गुरुवार की सुबह बरैनी घाट पर स्नान करने गया था। स्नान करते समय प्रदीप कुमार गहरे जल में चला गया। उसे डूबता देख उसके साथियों ने बचाने की कोशिश की पर असफल रहे। शोर मचाते हुए सभी ने स्थानीय लोगों और कंपनी के अधिकारियों को सूचना दिया। सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष ओपी पाल फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस स्थानीय गोताखोरो से खोजबीन कराने के साथ चुनार से हजारा जाल मंगाकर गोताखोरो की मदद से खोजबीन कराई, पर मजदूर का पता नहीं चल सका। घाट किनारे कंपनी की ओर परिसर बनाया गया है। जहां रहने और नहाने आदि की व्यवस्था है, गंगा किनारे खुला रास्ता होने के कारण मजदूर गंगा में स्नान करने चले जाते थे, जबकि उन्हें तैरना नहीं आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें