फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायलों को पीआरवी कर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के भरुहना के पास मंगलवार की रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसपर यूपी डायल 100 पुलिस ने अपनी कार से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। तीनों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। हादसे में ट्रक में फंसकर तीनों काफी दूर तक घिसटाते चल गए थे। इससे उनके शरीर पर गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के चेरुईराम पोखरी निवासी राजेश कुमार की चचेरी बहन रीनू की शादी हो रही थी। शादी में कुछ सामान की कमी होने पर 25 वर्षीय राजेश पुत्र रमेश चंद बिंद, 27 वर्षीय राम विलास पुत्र गणेश बिंद, 26 वर्षीय रवि पुत्र मन्नालाल बाइक से बाजार सामान लेने आए थे। बाइक रवि चला रहा था। 10 दिन पूर्व शादी में रवि को बाइक ससुराल से मिली थी। तीनों सामान लेकर घर जा रहे थे कि रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र के भरुहना के पास ट्रक की टक्कर से तीनों घायल हो गए। बाइक ट्रक में फंसने से तीनों काफी दूर तक घसीटते गए। एंबुलेंस न आने पर पीआरवी 1078 के हेड कांस्टेबल एजाज खां, कांस्टेबल दिनेश यादव, चालक जटाशंकर दुबे व एक अन्य राहगिर ने अपनी कार से घायलों को लेकर मंडलीय अस्पताल आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों का रेफर कर दिया गया। पीआरवी के कार्य को लोगों ने सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें