उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के जिगना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मंगलवार की दोपहर में जिगना थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना कार्यालय और अभिलेखों को चेक किया। इसके बाद शस्त्रागार, मालखाना, बाथरूम, कम्प्यूटर कक्ष, बन्दीगृह आदि का भी निरीक्षण किया।
थाना कार्यालय के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षकने थाने पर रखे गए अभिलेखों को चेक किया। अभिलेखों का अद्यावधिक कराए जाने का निर्देश दिया। एसपी ने थाने की साफ-सफाई का निर्देश प्रभारी निरीक्षक को दिया।
एसपी ने कहाकि अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। गश्त में लापरवाही न बरते का निर्देश दिया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक जिगना मनोज कुमार पाण्डेय, पीआरओ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक विजय प्रकाश यादव के अलावा उपनिरीक्षक, कार्यालय के प्रधान लिपिक, सहायक लिपिक व थाना जिगना के पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।