फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित - गेहूं की कम खरीद पर डीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने जिले में गेहूं क्रय की समीक्षा की। इसमें पाया गया कि कोन, चुनार व नरायनपुर में गेहूं की खरीद कम हुई है। इन इलाकों में अब तक गेहूं की हुई कम खरीद पर उन्होंने चिंता जताई। कहा कि जिन केंद्रों पर कम खरीद हुई है उनके प्रभारियों और संबंधित एजेंसियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। उनसे स्पष्टीकरण मांगने के लिए कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि तय समय में लक्ष्य को हासिल कर लिया जाए।
विज्ञापन

डीएम अनुराग पटेल ने कहा कोन, चुनार व नरायनपुर पर खरीद कम हुई है। उनके केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने सचेत किया कि किसी भी केंद्र से किसानों को वापस नहीं किया जाए। यदि वे आते हैं तो उनके गेहूं की खरीद की जाए। सभी केंद्रों पर उनके लिए बुनियादी सुवोिविधाओं की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में खुले में गेहूं न रखा जाए। गेहूं को वैकल्पिक भंडारण केंद्र की व्यवस्था कर वहां रखा जाए। इसके लिए शेड की व्यवस्था की जाए। डीआरएमओ अजतिं कुमार त्रिपाठी ने डीएम को गेहूं की अद्यतन खरीद की प्रगति की जानकारी दी। इस अवसर पर एडीएम यूपी सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, बृजेश कुमार सिंह, डॉ. हीरेंद्र यादव, उमेश सक्सेना, राम सिंह, राजीव कुमार पांडेय आद िथे।
जिले के जमालपुर, अदलहाट, हलिया व लालगंज के साथ ही मड़िहान के कई केंद्रों पर बोरों व धन की कमी है। साथ ही भंडारण की उचित व्यवस्था न होने से गेहूं रखने की समस्या सामने आ रही है। किसान गेहूं लेकर आ रहे हैं लेकिन खरीद नहीं हो पा रही है। कोन व चुनार में तो काफी कम खरीद हुई है। नेफेड व कर्मचारी कल्याण समिति के केंद्रों पर अधिक समस्या आ रही है। इन संस्थाओं के केंद्रों पर किसान परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें