फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह की महिलाएं बनाएंगी यूनिफार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को मिलेगा यूनिफार्म, समूहों को रोजगार
विज्ञापन

विद्यालयों में विद्यार्थियों को मिलने वाले नि: शुल्क यूनिफार्म समूह की महिलाओं को
चार विकास खंड की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हुई प्रशिक्षित
अमर उजाला ब्यूरो
मिर्जापुर। परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को मिलने वाले नि: शुल्क यूनिफार्म अब स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बनाएंगी। इसके लिए उनको राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से प्रशिक्षित किया गया है।
जिले में 2216 परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक में एक लाख 73 हजार चार सौ 10 छात्र- छात्राएं अध्ययनरत हैं। इनके लिए प्रतिवर्ष सरकार की ओर से दो सेट यूनिफार्म दिया जाता है। इसके लिए संबंधित विद्यालय के स्कूल प्रबंध समिति के खाते में चार सौ रुपया प्रति छात्र की दर से धन अंतरित कर दिया जाता है जिससे ये समितियां बच्चों को दो सेट यूनिफार्म देती थी। अब स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इन यूनिफार्म को बनाएंगी और बच्चों को यही यूनिफार्म वितरित किया जाएगा। इससे एक तो इन समूह की महिलाओं को काम मिलेगा दूसरे बच्चों को फिटिंग की यूनिफार्म मिल सकेगी। इस कार्य के लिए लालगंज, पटेहरा, हलिया व राजगढ़ के स्वयं सहायता समूह को प्रशिक्षित किया गया। प्रत्येक विकास खंड में 70- 70 की संख्या में इन महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया। पहाड़ी, सिटी व अन्य विकास खंड की महिलाओं को पहले ही प्रशिक्षित किया जा चुका है।
विज्ञापन

बता दें कि यूनिफार्म वितरण के लिए स्पष्ट रूप से यह निर्देश है कि एसएमसी बच्चों की दर्जी से नाप कराएगी और कपड़ा खरीदकर उसी नाप के अनुसार यूनिफार्म की सिलाई कराई जाएगी। लेकिन अब तक होता इसके विपरीत था। एसएमसी के सदस्य अथवा अध्यक्ष रेडीमेड ड्रेस खरीदकर बच्चों में वितरित कर देते थे। इससे ड्रेस की गुणवत्ता तो प्रभावित होती ही थी। साथ में फिटिंग के अनुसार ड्रेस न होने से कभी-कभी बच्चे हंसी का पात्र बनते थे। इस कार्य से इस समस्याओं से छुटकारा मिल सकेगा।
विज्ञापन

इस बाबत डीसी एनआरएलएम दीनदयाल वर्मा ने बताया कि इस प्रकार के कार्यों के लिए समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाता है ताकि उनकी आमदनी बढ़े और उनको रोजगार मिल सके। इससे बच्चों को गुणवत्ता युक्त यूनिफार्म और समूह को काम मिल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें