फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलओबी शौचालय निर्माण में लापरवाही न होगी बर्दाश्त: डीपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिगना। जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा एलओबी शौचालय निर्माण, फोटो अपलोड एवं प्रिया साफ्ट पर फिडिंग में लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीपीआरओ अरविंद कुमार सोमवार को छानबे ब्लॉक सभागार में समस्त ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने ग्राम पंचायतवार सचिवों की क्लास लेते हुए उनके गांवों में लेफ्ट आउट बेस लाइन, एलओबी शौचालय निर्माण, प्रिया साफ्ट फिडिंग से वंचित ग्राम पंचायतवार सचिवों की क्लास ली। शिथिलता पाए जाने पर संबंधित ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारी को चेतावनी देते हुए किसी भी दशा में 30 मई तक शौचालय निर्माण और प्रिया साफ्ट पर फिडिंग तत्काल कराए जाने के निर्देश दिए। डीपीआरओ ने कहा कि एलओबी शौचालय का निर्माण व फोटो अपलोड 30 मई तक अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष तथा 15 जून तक शतप्रतिशत पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। बैठक में अनुपस्थित सचिवों को उन्होंने कारण बताओ नोटिस जारी किया। बैठक में एडीओ पंचायत अशोक दुबे, सुरेश प्रताप सिंह, श्रीकृष्ण उपाध्याय, धीरेंद्र कुमार, शशिकांत सिंह, अनुरुद्ध तिवारी, प्रकाश चंद दुबे, विजय प्रताप सिंह, विजय चौरसिया आदि मौजूद रहे। डीपीआरओ की बैठक के तत्काल बाद प्रभारी खंड विकास अधिकारी व डीडीओ अजितेंद्र नारायण मिश्र ने सचिवों व तकनीकी सहायकों की संयुक्त बैठक ली। मनरेगा के तहत कार्य चालू कराकर सृजित मानव दिवस पूरा कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें