फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुफान प्रभावित क्षेत्रों का तहसील प्रशासन ने किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हलिया। क्षेत्र में शुक्रवार को आंधी से बिजली के टूटे दर्जनों खंभों के कारण क्षेत्र में दो दिन से अंधेरा पसरा है। बिजली के अभाव में देवरी बाजार सहित आसपास के गई गांवों में पानी की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीण तीन किलोमीटर दूर से साइकिल व पैदल किसी तरह से पानी लाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। तूफान प्रभावित इलाकों को लेकर तहसील प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। रविवार को घर-घर पहुंचकर राजस्व विभाग की टीम ने क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन

तहसीलदार लालगंज सुनील कुमार अपनी टीम में शामिल नायब तहसीलदार प्रभुनाथ यादव, लेखपाल अभिमन्यु सिंह के साथ देवरी, पटपरा, फुलियारी, गंजरिया, पोखरा, तीता, मनिगढ़ा गांव पहुंचकर शुक्रवार को क्षेत्र में आए तेज आंधी और तूफान से लोगों के हुए क्षति का जायजा लिया। क्षेत्र के कई गांव में लोगों के लगे टिन शेड, तूफान में उड़कर नष्ट हो गए हैं। कच्चे मकान, मड़हा, बिजली के खंभों के अलावा बड़े-बड़े पेड़ धराशायी हो गए। अधिकारियों ने पाया कि क्षेत्र में धराशायी हुए विद्युत पोलों के कारण गांव में अंधेरा पसरा हुआ है। बिजली के टूटे दर्जनों खंभों के कारण क्षेत्र में दो दिन से इन गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। देवरी बाजार सहित आसपास कई गांवों में पानी की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीण तीन किलोमीटर दूर साइकिल तथा मोटरसाइकिल तथा पैदल पानी लाकर किसी तरह से अपनी प्यास बुझा रहे हैं। पानी संकट से जूझते ग्रामीणों को देख तहसीलदार ने विद्युत अवर अभियंता से तत्काल विद्युत पोल खड़ाकर बिजली सप्लाई व्यवस्था शुरु करने के निर्देश दिए हैं ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें