मिर्जापुर। जिले के 14 केंद्रों पर रविवार को पॉलिटेक्निक के लिए हुई प्रवेश परीक्षा आठ सौ परीक्षार्थियों ने छोड़ दी। सुबह की पाली में मुख्य विषय व दूसरी पाली में व्यवसायिक विषयों की परीक्षा हुई।
सुबह की पाली में मुख्य विषय जैसे सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक्स, कंप्यूटर स्ट्रीम के लिए प्रवेश परीक्षा हुई। इसमें छह हजार आठ सौ 33 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से छह हजार 43 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, 790 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सुबह की पाली की परीक्षा नौ बजे से 12 बजे तक हुई। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछ गए। इसी प्रकार दूसरी पाली की परीक्षा मात्र दो केंद्रों पर दोपहर ढाई बजे से पांच बजे तक आयोजित की गई थी। इसमें व्यवसायिक वर्ग के परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें दो सौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य महेंद्र नाथ ने बताया कि पहली पाली में पंजीकृत पांच सौ में से चार सौ 47 उपस्थित हुए और 53 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में पंजीकृत छह सौ 28 में से एक सौ तीन अनुपस्थित रहे। केबी कालेज में दो ब्लाक बनाए गए थे।