फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्रवाती तुफान से एक बालक की मौत, 16 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हलिया। क्षेत्र के कई गांवों में शुक्रवार की देर शाम को आई तेज आंधी से अफरा-तफरी मच गई। क्षेत्र में कई पेड़ व बिजली के पोल आदि गिर गए और मड़हा-छप्पर उजड़ गए। एक टिन शेड पर पेड़ गिरने से उसमें दबकर एक बालक की मौत हो गई और अलग-अलग स्थानों पर चपेट में आने से 16 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल एक बालक को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

देर शाम को आंधी से क्षेत्र के देवरी, पटपरा, फुलवारी, गजरिया, पोखरा, तीता, मनिगढ़ा उमरिया सहित दर्जनों गांव में टिन शेड, कच्चे मकान, बिजली के तार खंभे उखड़ गए। बड़े-बड़े पेड़ जड़ से उखड़ गए। इसके अलावा क्षेत्र निवासी देवनारायण, दीपक कुमार, कृपा शंकर, सीताराम, ललित शुक्ला, रामनिवास, ज्ञान प्रसाद, उदयभान, अब्बास, बांके शुक्ला, रामानुज, मोतीलाल, हीरामन पांडेय, रामस्वरूप, अनुप कुमार दूबे, पुष्पेंद्र पांडेय, सेवालाल, राममिलन, सतीश अग्रहरी, सुरेश दुबे, छोटे, रामेश्वर, सीताराम, राजाराम, गोपाल सहित कई लोगों का टीन शेड, खपरैल, सीमेंट चद्दर, कच्चे मकान के छप्पर उड़ गए। सैकड़ों बड़े-बड़े वृक्ष गिर गए। मध्य प्रदेश के जड़कुड़ गांव निवासी जयराम कोल के टिन शेड पर पेड़ गया। इसमें दबकर उसका आठ वर्षीय पुत्र नन्हकू की मौत हो गई। मनिगढ़ा गांव निवासी सुमीत अग्रहरी के सात वर्षीय पुत्र अर्पित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मंडलीय अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों में देवरी बाजार निवासी सोमारी (50 ), बुद्धसेन पटेल ( 35), भाईलाल मौर्य ( 45), गुलाबी (40), राजेश्वर (46), राहुल (आठ), मनिगढ़ा गांव निवासी रामनिवास (42), रामप्रसाद (45), उदय भान (32 ), इरफान(12), तीता गांव निवासी गोपी (41 ), सफेद लाल (50 ), वर्षीय विश्वनाथ (32), मंहगीलाल (40 ), अंगूर (27) घायल हो गए। जिनका उपचार स्थानीय स्तर पर चल रहा है। बिजली का पोल गिरने से कई गांव में बिजली पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली नहीं मिलने से पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही। लोग तीन किमी दूर से पानी लेने के लिए शनिवार को मजबूर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें