फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीद प्रभावित देख एक अन्य गेहूं क्रय केंद्र खोले जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। साधन सहकारी समिति बगहा में खोले गए गेहूं खरीद पर खरीद न होने से किसानों में रोष व्याप्त है। पिछले एक सप्ताह से उपज लेकर किसान क्रय केंद्रों का चक्कर काट रहे हैं। केंद्र पर अब तक तीन हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। गोदाम में डंप पड़े गेहूं न हटाए जाने का कारण बताकर केंद्र प्रभारी द्वारा पल्ला झाड़ लिया जा रहा है।
विज्ञापन

गेहूं खरीद के लिए 254 किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। समिति के उप चेयरमैन एसपी पाठक ने बताया कि विभागीय लापरवाही के चलते अगले वर्ष भी सीखड़ विकासखंड के अधिकांश किसानों की गेहूं की खरीद नहीं हो पाई थी वहीं स्थिति अब भी देखने को मिल रही है। उन्होंने किसानों की परेशानी को देखते हुए एक और क्रय केंद्र खोले जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें