फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी, हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। पुत्री की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटकर गुरुवार की रात घर वापस लौटते समय सड़क हादसे में कृपाशंकर पाल की मौत हो गई। सोनभद्र के पसही गांव के पास उसकी बाइक में अज्ञात वाहन से धक्का लग गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों को कृपाशंकर की मौत की सूचना देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मौत की खबर पाकर परिवार में खुशियों का माहौल गम में बदल गया। बेटी की डोली उठने से पहले पिता की अर्थी निकल गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के देवरी गांव निवासी कृपाशंकर पाल राबर्ट्सगंज तहसील में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी था। उन्हें चार बेटियां है। इसमें दूसरे नंबर की पुत्री सुनीता की 29 मई को शादी है। मिर्जापुर से बारात आना है। शादी की तैयारी में पूरा परिवार लगा था। चुनाव ड्यूटी से खाली होने के बाद 45 वर्षीय कृपाशंकर पाल शादी कार्ड बांटने सोनभद्र गए थे। गुरुवार की रात बाइक से घर लौटते समय पसही गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। हृदय विदारक घटना से परिजन समेत बेटी के ससुराल में करुण क्रंदन से गांव गमगीन हो गया। पति की मौत के बाद पत्नी राजकुमारी के कंधों पर बच्चों के पालन पोषण का बोझ आ गया। पल भर में खुशियों का माहौल गम में बदलने पर गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें