फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर विधानसभा में अनुप्रिया पटेल को मिले एक लाख से ज्यादा वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले की संसदीय सीट से लगातार दूसरी बार सांसद चुनी गई अनुप्रिया पटेल को जिले की सभी पांच विधानसभाओं में सर्वाधिक मत मिले। हर विधानसभा में उन्हें एक लाख से ज्यादा वोट मिले। वहीं सपा प्रत्याशी रामचरित्र निषाद और कांग्रेस प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी ये आंकड़ा नहीं छू पाए। अनुप्रिया पटेल को चुनार विधानसभा में सर्वाधिक एक लाख 20 हजार 569 वोट मिले तो वहीं रामचरित्र निषाद को मझवां विधानसभा में सबसे ज्यादा 88 हजार 971 वोट मिले।
विज्ञापन

चुनार विधानसभा में पटेल बिरादरी के वोटरों की संख्या सबसे ज्यादा है। यहां अनुप्रिया पटेल को सबसे ज्यादा वोट मिले। नगगर विधानसभा और मझवां विधानसभा में अनुप्रिया पटेल आगे रहीं। नगर विधानसभा में उन्हें एक लाख 18 हजार 815 वोट मिले तो वहीं मझवां में एक लाख 18 हजार 419 वोट मिले। सभी विधानसभाओं में उन्हें छानबे में सबसे कम एक लाख 15 हजार 748 वोट मिले। मड़िहान के पूर्व विधायक रहे ललितेशपति त्रिपाठी से उम्मीद की गई थी कि उन्हें अपने विधानसाभ में अच्छे मत मिलेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ नहीं। उन्हें मड़िहान विधानसभा में 31 हजार 487 वोट मिले। हालांकि अन्य चार विधानसभा में मिले वोटों की तुलना में उन्हें मड़िहान में ज्यादा वोट मिले। उन्हें सबसे कम छानबे विधानसभा में 11 हजार 748 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें