फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय तैयार न हुए तो लाभार्थियों पर दर्ज होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चुनार। धन आवंटन के बावजूद शौचालय निर्माण न कराने जैसे मामले को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। बुधवार को अधिशासी अधिकारी लाभार्थियों के घर डोर टू डोर पहुंचकर चेतावनी दी है। कहा कि यदि निर्धारित समय पर शौचालय निर्माण न हुए तो ऐसे लाभार्थियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

टीम संग नगर पालिका क्षेत्र के मुहल्ला सराय टेकौर, उत्तरी नागपुर, बहरामगंज पहुंची अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह लाभार्थियों द्वारा बनवाए गए शौचालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि जहां अधिकांश शौचालय तैयार रहे वहीं कुछ ऐसे भी लाभार्थी मिले जिन्हें शौचालय निर्माण के धन आवंटित कर दिया गया था इसके बावजूद अबतक शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया है। कुछ के द्वारा जहां शौचालय की नींव ही नहीं डाली गई थी कईयों के द्वारा आधा अधूरा ही शौचालय का निर्माण कार्य कराया गया है। जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर शौचालय के निर्माण न हुए तो संबंधित लाभार्थियों के खिलाफ जहां मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा वहीं जारी किए गए धनराशि की रिकवरी की जाएगी। इसे लेकर लाभार्थियों में हड़कंप मचा रहा। टीम में सफाई निरीक्षक मिथिलेश कुमार, जलकल अवर अभियंता सौरभ सिंह, कर निरीक्षक अजीत कुमार, प्रधान लिपिक शैलेंद्र कुमार, गौरव पांडेय, संतोष कुमार, राहुल कुमार, संजय व संदीप कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें