फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा नौ प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मिर्जापुर। जिले की संसदीय सीट के लिए हुए चुनाव की मतगणना गुरुवार की सुबह आठ बजे से पालीटेक्निक कालेज में होगी। चुनाव मैदान में रहे नौ प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला शाम तक हो जाएगा। जिले का नया सांसद मिलेगा। वैसे मुख्य मुकाबला भाजपा, अपना दल एस की प्रत्याशी एवं मौजूदा सांसद अनुप्रिया पटेल, सपा बसपा गठबंधन के प्रत्याशी रामचरित्र निषाद और कांग्रेस के ललितेशपति त्रिपाठी के बीच माना जा रहा है। तीनों प्रत्याशी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं और जीत के दावे कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा और अपना दल एस की संयुक्त प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल को पिछले पांच साल में कराए गए विकास कार्यों के साथ ही मोदी मैजिक का सहारा है। वह अपनी जीत के साथ ही एनडीए की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा कर रही हैं। उनका कहना है कि जनता की पांच साल सेवा की है, इसका सुखद परिणाम देखने को मिलेगा। सपा, बसपा प्रत्याशी रामचरित्र निषाद को सपा, बसपा गठबंधन के वोट बैंक को देखते हुए जीत का भरोसा है। 17 मई को हुई पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मायावती की संयुक्त रैली से वोट बैंक में काफी इजाफा हुआ है। कांग्रेस के ललितेशपति त्रिपाठी को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के जादू का सहारा है। मड़िहान से पूर्व विधायक रहने के साथ ही वह पिछले लोकसभा चुनाव में भी प्रत्याशी रहे। स्थनीय होने का मुद्दा भी उठाते रहे हैं। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि इस बार लोग उन्हें जरूर मौका देंगे। अन्य छह प्रत्याशियों ने जीत के लिए जोर लगाया लेकिन मुख्य मुकाबला तीन प्रत्याशियों के बीच ही सिमट कर रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें