फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक राउंडवार गणना की प्रति आरओ को उपलब्ध कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। बथुआ स्थित राजकीय पालीटेक्निक परिसर में बुधवार को मतगणना स्थल के मीडिया शिविर में डीएम अनुराग पटेल ने मतगणना में लगे अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी एआरओ को निर्देश दिया कि मतगणना की राउंडवार प्रति आरओ को जरूर उपलब्ध कराएं ताकि उसकी घोषणा की जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी एआरओ अपने मतगणना की सामग्रियों का निरीक्षण कर लें। यदि कोई कमी हो तो तत्काल उप जिला निर्वाचन अधिकारी को सूचित करें ताकि उसे पूरा किया जा सके। उन्होंने सचेत किया कि मतगणना कक्ष में मतगणना कार्मिक व पासधारक एजेंट के अलावा कोई और नहीं रहेगा। यदि कोई जाता है तो एआरओ उसे बाहर कर सकते हैं। मतगणना कक्ष में जो जाएगा उसे पास दिया गया है। डीपीओ व सीडीएस छानबे में, जिला विकास अधिकारी नगर विधानसभा क्षेत्र में, जिला विद्यालय निरीक्षक मझवां, आईटीआई प्रधानाचार्य चुनार विधानसभा क्षेत्र में तथा मड़िहान में बीएसए मजिस्ट्रेट के रूप में रहेंगे। सीडीओ प्रियंका निरंजन आरओ के साथ सहयोग में रहेंगी। एडीएम भू- राजस्व पूरे मतगणना स्थल के प्रभारी होंगे। एनआईसी के डीओ कंप्यूटर संबंधी व्यवस्था करेंगे। बैठक मेें सीडीओ प्रियंका निरंजन, एडीएम यूपी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुशील लाल श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें