फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता पीडब्ल्यूडी के लिपिक का पहाड़ी पर मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा- छितपुर पहाड़ी पर सोमवार की देर रात तीन दिन से लापता लोक निर्माण विभाग के लिपिक विनय का शव बरामद हुआ। उसकी बाइक नीचे पहाड़ी के किनारे पड़ी थी। स्थानीय लोगों ने शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जहां गुमशुदा लिपिक की तलाश करते पहुंचे परिजनों ने उनकी शिनाख्त की। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुई कार्रवाई की मांग की है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के लोहंदी कला निवासी 35 वर्षीय विनय कुमार यादव पुत्र स्व. शंकर लाल यादव पीडब्ल्यूडी में लिपिक के पद पर तैनात थे। वह शनिवार की शाम को घर से बाइक लेकर सब्जी लेने निकले थे। उसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद न मिलने पर देहात कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार की रात को छितपुर गांव में पहाड़ी के नीचे एक बाइक मिली।
विज्ञापन


लावारिस बाइक को देखकर लोग पहाड़ी पर गए तो विनय का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर देहात कोतवाल अभय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। विनय के परिजन भी थाने पहुंचे थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी हत्या कर शव को पहाड़ी पर फेंका गया है। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।

लापता युवक का शव बरामद होने पर उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि उसकी मौत कैसे हुई है। मामले में सर्विलांस आदि की मदद से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें