फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे में मिले 153 प्रवासी महिलाए मिलीं गर्भवती और 298 बच्चें

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोविड-19 के चलते जिले में लगातार आ रहे प्रवासियों पर बाल विकास विभाग भी नजर रखे हुए है। परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा जनपद में आ रहे मजूदरों के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के समाप्त होने पर ऐसे महिलाओं और बच्चों को विभाग द्वारा टीकाकरण और स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के साथ ही साथ पोषाहार उपलब्ध कराने का कार्य करेगी। सर्वे के दौरान जिले में 153 प्रवासी गर्भवती महिला और 298 प्रवासी बच्चे मिले हैं।
विज्ञापन

बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पिछले दो माह से लाकडाउन के दौरान जिले में कोई भी व्यक्ति नही आ पा रहे थे। सरकार के आदेश के बाद लोग बसो और ट्रेन से लोग जिले में आए। जिसको गम्भीरता से लेते हुए विभाग इन मजदूरों के महिलाओं व बच्चों का सर्वे करने करने लगा। सर्वे में मुख्य रूप से गर्भवती महिलाओं व बच्चों, किशोरियों पर ही विभाग का विशेष ध्यान दिया गया। सर्वे के दौरान उनके घरों के नजदीकी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषाहार का भी देने का व्यवस्था किया गया है। सीटी ग्रामीण के बाल विकास परियोजना अधिकारी विमलेश ने बताया कि ऐसे महिलाओं व बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी विभाग द्वारा कराया जा रहा है। विभाग की ओर से अभी तक 153 गर्भवती महिलाओं व 298 बच्चों की सूची तैयार कर लिया है। विभाग द्वारा जनपद में 2668 आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है। इस समय प्रवासियों के अलावा जिले में 30224 गर्भवती महिलाएं, 30702 किशोरियां व छह माह के 4119 बच्चें है। सर्वे के दौरान कोविड-19 की सावधानियों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सर्वे के दौरान मास्क व ग्लब्स पहने हुए रहती है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रवासी महिलाओं व बच्चों को बार-बार साबुन व पानी से हाथ धोने व सर्दी, खांसी व जुकाम होने पर तुरन्त डाक्टर का परामर्श लेना के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें