फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन का आज आखिरी दिन, अभी भी कई बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लोकसभा चुनाव के लिए मिर्जापुर संसदीय सीट के लिए 29 अप्रैल को नामांकन करने का आखिरी दिन है। अभी भी कई प्रत्याशियों ने नामांकन नहीं किया है। माना जा रहा है कि 29 अप्रैल को बड़ी संख्या में उम्मीदवार नामांकन कर सकते हैं। हालांकि बड़े दलों से भाजपा गठबंधन से अनुप्रिया पटेल, कांग्रेस से ललितेशपति त्रिपाठी और सप-बसपा से रामचरित्र निषाद नामांकन कर चुके हैं। अब तक 14 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है
विज्ञापन

नामांकन के लिए 22 से 29 अप्रैल तक की तिथि मुकर्रर की गई थी। इसमें शनिवार व रविवार को अवकाश होने की वजह से नामांकन नहीं हुआ। प्रमुख दल अपना दल एस की अनुप्रिया पटेल, कांग्रेस के ललितेश पति त्रिपाठी व सपा की ओर से रामचरित्र बिंद पहले ही नामांकन कर चुके हैं। अब तक 14 लोगों ने नामांकन किया है जबकि नामांकन प्रपत्र लेने वालों की संख्या 37 है। यदि नामांकन प्रपत्र लेने वाले सभी प्रत्याशी नामांकन कर देते हैं और वह खारिज नहीं होता है तो प्रशासन को तीन- तीन इवीएम मशीन लगानी पड़ सकती है। इसलिए चर्चा तो यह भी है कि प्रशासन का भी प्रयास है कि नामांकन में बेवजह भीड़ न बढ़े। वैसे उम्मीदवारों की वास्तविक स्थिति तो नाम वापसी के बाद ही स्पष्ट होगी। सभी दलों के प्रत्याशी नामांकन पर अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें