फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौभाग्य उत्सव मनाएगा विद्युत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रदेश भर में सौभाग्य योजना के तहत विभाग को दिए लक्ष्य के पूर्ण होने पर 26 फरवरी को राज्यभर में सौभाग्य उत्सव बनाया जाएगा। इसके तहत जनपद के तीन स्थानों पर भी मंगलवार को सौभाग्य उत्सव बनाया जाएगा। जिसमें लोगों को योजना के बारे में बताते हुए उनको बकाए बिल जमा करने के लिए जागरूक किया जाएगा। ये बाते अधीक्षण अभियंता मिर्जापुर रजत जुनैजा ने मंगलवार की देर शाम फतहां स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताई। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा घोषित सौभाग्य (प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना) के अंतर्गत प्रदेश के सभी जनपदों, ग्रामों, मजरों में विद्युतीकरण एवं प्रत्येक इच्छुक व्यक्ति को बत्ती पंखा का कनेक्शन बीपीएल परिवारों को निशुल्क और एपीएल परिवार को पांच सौ रुपये में देने की योजना लागू की गई है। योजना के तहत जनपद में एक लाख 26 हजार सात 77 कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। अब तक एक लाख 23 हजार 608 उपभोक्ताओं को संयोजन दिया जा चुका है। शेष लोगों को देने की तैयारी चल रही है। दिए गए लक्ष्य के लगभग पूर्ण होने पर प्रदेशभर में सौभाग्य उत्सव मनाया जा रहा है। इसी के तहत 26 फरवरी को जनपद के नुनौनी, देवखरा व कोन ब्लाक के एक गांव में यह उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान अधिशासी अभियंता नगर मनोज यादव, नागार्जुन कंपनी के मैनेजर विश्वजीत आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें