मिर्जापुर। 26 नवंबर से पांच सप्ताह तक जिलेभर में मीजिल्स एवं रूबेला टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिसमें नौ से 15 साल तक के नौ लाख 54 हजार 779 बच्चों को टीका लगाया जाएगा। पहले चरण में दो सप्ताह तक जनपद के समस्त स्कूलों के बच्चों को टीका लगाया जाएगा इसके बाद गांवों में कैंप लगाकर उनको टीका लगाने की कार्य किया जाएगा। ताकि बच्चों को खसरा एवं रूबेला जैसी जान लेवा बीमारी से बताया जा सके। ये बाते जिले के नोडल अधिकारी डा. नरेंद्र कुमार ने गुरुवार को फतहां स्थित सीएमओ कार्यालय के सभागार में कही। उन्होंने बताया कि शासन बच्चों को खसरा और रूबेला बीमारी से बचाने के लिए यह अभियान चला रही है कि क्योंकि हर साल देश में इन रोगों से 50 हजार बच्चों की मौत हो जाती है। वहीं 48 हजार बच्चे रूबेला रोग से ग्रसित हो जाता है। अगर रूबेला रोग मां के गर्भ में बच्चे को जाए तो उसकी मौत पेट में ही हो जाती है। किसी तरह पैदा हो गया तो विकलांक पैदा होगा। इसलिए इस टीके का लगवाना बहुत ही जरुरी है। बताया कि अभियान को चलाने के लिए 400 टीमे लगाई गई है। इसमें 327 एएनएम को भी लगाया गया है।