फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई की दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। अभिहित अधिकारी अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने मंगलवार को मड़िहान इलाके में स्थित मिठाई की तीन दुकानों पर औचक छापेमारी कर मिठाई और खोवा का नमूना लिया। लिए गए सैंपल को टीम ने सील कर जांच के लिए लखनऊ भेज दिया है। टीम की छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि दीपावली त्योहार को देखते हुए मिठाई की दुकानों पर छापेमारी कर कार्रवाई की जा रही है। उसी के मददेनजर मंगलवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमन कुमार मिश्रा, सुधीर राय, वीपी सिंह, आनंद कुमार आदि के नेतृत्व में मड़िहान बाजार स्थित तीन दुकानों में छापेमारी की गई। मड़िहान बाजार से एक मिठाई की दुकान से खोया का नमूना लिया गया। ददरा चौकी से छेना का नमूना लिया गया। इमिलया चौरासी से बर्फी का नमूना लिया गया। लिए गए सभी नमूनों को सील कर उसे जांच के लिए लखनऊ भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकांश दुकानदार लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। वह मिलावटी सामान बेचने का काम कर रहें है। जिसकी शिकायत मिलने पर इनके यहां छापेमारी कर उनके मिठाई आदि का सैंपल लिया जा रह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें