फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्र समेत दो पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। फेसबुक पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर हिंदू युवा वाहिनी के लोगों ने मंगलवार को कछवां स्थित क्रिश्चियन तिराहे पर सड़क जाम करने का प्रयास किया। सूचना के कुछ देर बाद ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर सभी को शांत कराया। पदाधिकारियों की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सुबह हिंदू युवा वाहिनी के नगर प्रभारी शिवम मोदनवाल को पदाधिकारी ग्रुप में बद्री सिंह (ब्लाक उपाध्यक्ष) से सूचना मिली कि दो लोगों ने फेस बुक पर हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किया है। शिवम मोदनवाल ने इसकी सूचना मंडल प्रभारी विंध्याचल संजय चंद एवं प्रदेश अध्यक्ष राकेश राय को दी। इसके बाद कछवां के पदाधिकारियों ने थाने पहुंचकर बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जोखन राम के पुत्र सुनील कुमार एवं कछवां नगर के पंचायत के पूर्व चेयरमैन सबीला बेगम के देवर बबलू राइन के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी के आदेश पर पूर्व ब्लाक प्रभारी तरुन राय, दिलीप सोनकर, सचिन राय ,आशीष सिंह, बद्री सिंह, रत्नेश गुप्ता ,हिमांशु सिंह, रतन सिंह, विनोद कुमार, विशाल सिंह, प्रांजल मिश्रा,आशुतोष राय,विजय गुप्ता,आकाश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें