सीखड़।समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनार की मासिक बैठक बुधवार को रुदौली सीखड़ में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से वन बूथ टेन यूथ कमेटी के गठन की समीक्षा तथा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जरूरी रणनीत बनाई गई। कार्यकर्ताओं को अभी से जनता के बीच पहुंचकर पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का अवाह्न किया गया।
बैठक में जमीनी स्तर पर पुराने कार्यकर्ताओं के पास जाने की बात कही गई। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जगदम्बा सिंह पटेल मौजूद रहे। बैठक का संचालन लालता प्रसाद बियार ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुनील पटेल तीनों ब्लाक के प्रभारी सुशील यादव जमालपुर, दिलीप गुप्ता नारायनपुर, ओमकार यादव सीखड़ के साथ महासचिव धीरेन्दर पटेल, उपाध्यक्ष नसीम अंसारी, मंजीत यादव, सचिव घनश्याम विश्वकर्मा, पप्पू तिवारी, राजेश यादव, शिवकुमार यादव, अरविंद यादव, , पंकज पटेल, महिपाल सिंह,, चन्द्र शेखर यादव राजेंद्र प्रसाद मिश्र,संजय पांडे सहित अन्य मौजूद रहे।