फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 हजार वोल्टेज का हाईटेंशन तार टूटा, दो छात्र झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। क्षेत्र के गोरखपुर माफी गांव स्थित नवीन राजकीय स्कूल में मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे प्रार्थना के समय स्कूल के ऊपर से गुजरा हाईटेंशन का तार टूट कर गिर गया। इस घटना में करेंट लगने से हाईस्कूल के दो छात्र घनश्याम और राम आशीष झुलस गए। बच्चों में अफरातफरी मच गई। झुलसे दोनों छात्रों को आननफानन में इलाज के लिए वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जानकारी होने पर स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया और तत्काल विद्यालय परिसर से हाईटेंशन तार हटाने की मांग की।
विज्ञापन

गोरखपुर माफी स्थित नवीन राजकीय हाईस्कूल के ऊपर से 11000 वोल्ट का हाईटेंशन तार गुजरा है। स्कूल की प्रधानाचार्य सुषमा ने इससे पहले कई बार दुर्घटना की आशंका जताते हुए हाईटेंशन का तार हटाने की मांग की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नतीजतन मंगलवार को दुर्घटना हो गई। सुबह साढ़े सात बजे विद्यालय में बच्चे प्रार्थना कर रहे थे। इसी बीच हाईटेंशन तार टूटकर गिर और इसकी चपेट में आने से गोरखपुर माफी निवासी हाईस्कूल के छात्र घनश्याम (17) पुत्र लवकुश और राम आशीष (16) पुत्र मराछी करेंट लगने से झुलस गए। बेहतर इलाज के लिए पहले घनश्याम को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं छात्र राम आशीष का इलाज स्थानीय चिकित्सक से कराकर उसे घर भेज दिया लेकिन बाद में उसकी हालत बिगड़ गई। अभिभावकों ने एंबुलेंस बुलाने के लिए तत्काल 108 नंबर पर फोन किया। आरोप है कि जवाब दिया कि तत्काल एंबुलेंस नहीं पहुंच सकती है। इसके बाद नाराज परिवार के लोगों ने प्रदर्शन कर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष जमालपुर सूर्यनाथ ने अभिभावकों को समझाया और अधिकारियों से वार्ता कर हाईटेंशन तार हटवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने रामआशीष को भी इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भिजवाया।
जिस समय घटना हुई, उस वक्त घटनास्थल से बीस किमी दूर जमालपुर ब्लॉक में मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल चौपाल में जनता की समस्याएं सुन रहे थे। इतनी बड़ी घटना होने के बाद बाद भी कोई जनपद स्तरीय अधिकारी या बिजली विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस घटना से बच्चों में दहशत है। ग्रामीण मुराछु, मोती, भरत लाल विश्वकर्मा, ओमप्रकाश पटेल, अशोक सिंह, तितरा देवी, सुरेश आदि ने कहा कि 108 नंबर पर कॉल करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। कहा कि कई बार स्कूल के ऊपर से हाईटेंशन तार हटवाने के लिए पत्र दिया गया लेकिन तार नहीं हटाया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुषमा गुप्ता बिजली विभाग में कई बार शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन हाईटेंशन तार हटवाने र्की कार्रवाई नहीं की गइ। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए हाईटेंशन तार हटने तक विद्यालय को बंद कर दिया गया है।
जिला पंचायत सदस्य चिरौंजी देवी ने कहा कि बिजली विभाग को स्कूल परिसर से जल्द ही हाईटेंशन तार हटवाने की चेतावनी दी गई है। एक सप्ताह में अगर तार नहीं हटा तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
ग्राम प्रधान रामअधार ने बताया कि विद्युत विभाग में कई बार लिखित शिकायत दर्ज कराकर हाईटेंशन तार हटाने की मांग की जा चुकी है। तहसील दिवस पर भी मांग की गई लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें